पांकी के गढगांव में फर्जी स्थल पर हो रहा कब्रिस्तान चारदीवारी का कार्य, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

पांकी के गढगांव में फर्जी स्थल पर हो रहा कब्रिस्तान चारदीवारी का कार्य, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

पांकी प्रखंड के केलहवा पंचायत के गढ़गांव नीचे टोला गांव में कल्याण विभाग द्वारा निर्माणाधीन चार दिवारी का कार्य फर्जी स्थल पर किया जा रहा है, जिस स्थल का चेक स्लिप बनाया गया है एवं जिस स्थल पर कार्य करने का विभाग में निर्देश जारी किया है उक्त स्थल पर पूर्व में कब्रिस्तान का चार दिवारी हो चुका है , कार्य दूसरे स्थल पर किया जा रहा है जिसका खुलासा खुद लाभुक समिति के सचिव ने किया है, विभाग ने खाता 146 एवं प्लॉट 351 में कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है बावजूद इसके प्लॉट संख्या 87 एवं 85 की रैयती भूमि में कार्य किया जा रहा है। हालांकि भूमि विवाद को लेकर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति भी जताई है एवं मापी हेतु अंचल कार्यालय में मामला लंबित है। बावजूद उक्त स्थल पर कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है, कार्य में घटिया सामग्रियों का भी उपयोग किया जा रहा है वही मानक के अनुसार सरिया नहीं लगाया जा रहा, प्लिंथ में 8 mm का लगाया हुआ सरिया आसानी से दिखाई दे रहा हैं
ग्रामीणों ने विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.