विश्व हिंदू परिषद पलामू ने साध्वी दीदी चंद्रकला जी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया : विहिप पलामू

विश्व हिंदू परिषद पलामू ने साध्वी दीदी चंद्रकला जी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया : विहिप पलामू।

        पलामू जिला अंतर्गत जिला मुख्यालय मेदिनी नगर के रेड़मा ठाकुर बारी मंदिर में नवाहपरायण यज्ञ में प्रवचन करने हेतु प्रभु श्री राम नगरी अयोध्या से पधारी साध्वी दीदी चंद्रकला जी को विश्व हिंदू परिषद, पलामू की प्रतिनिधि मंडल,  प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र और जिला मंत्री अमित तिवारी, अधिवक्ता के नेतृत्व में कल देर रात यज्ञ मंडप में पहुंच कर उन्हें देवी मां की चुनरी से सम्मानित किया।

         इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, पलामू को आज के पूजा और आरती में यजमान के रूप में हिस्सा लेने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।  प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने साध्वी दीदी के साथ आए कलाकारों और पुरोहितों को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया।  इस सुअवसर को प्रदान करने के लिए विश्व हिंदू परिषद, पलामू,  यज्ञ समिति के अध्यक्ष रिंकू तिवारी,  सचिव पिंकू तिवारी तथा सदस्य गण पारस नाथ विश्वकर्मा,  पिंटू तिवारी, सोनू तिवारी,  बबलू विश्वकर्मा,  यशवंत तिवारी,  अजय तिवारी,  बसंत तिवारी,  मुनि तिवारी,  दिलीप तिवारी और यज्ञ समिति के अन्य सदस्यों का आभारी है।

          विश्व हिंदू परिषद,  पलामू के प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद,  झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  धर्म प्रसार प्रमुख विनय कुमार गुप्ता और  सह प्रमुख रमेश शुक्ल,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  आनंद शुक्ल  इत्यादि शामिल रहे।