पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय का धूमधाम से मना 45 वां स्थापना दिवस

पांकी मजदूर किसान महाविद्यालय का धूमधाम से मना 45 वां स्थापना दिवस

पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय के सभागार में महाविद्यालय का 45वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर आयोजित समारोह का पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित कर एवं मां शारदे के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । सभागार में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों का सम्मान करने के पश्चात प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया । महा विद्यालय के सचिव द्वारा महाविद्यालय की नींव की सोच रखने वाले महापुरुषों को स्मरण करते हुए महाविद्यालय के लिए किए गए उनके त्याग के लिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया । उन्होंने कहा हालांकि हमारी उपलब्धियां काफी अच्छी हैं फिर भी हम यहीं रुक जाएं ऐसा विचार हम सबों के मन में कभी ना आए । हम निरंतर महाविद्यालय के लिए और इस क्षेत्र के लिए बेहतर से बेहतर देने का प्रयास करते रहे । वास्तव में स्थापना दिवस हमारे पूर्व के मूल्यांकन को आधार बनाकर आगे बेहतर करने की योजनाओं का मार्ग प्रशस्त करती है । हमें गर्व है कि हम प्रतिवर्ष इस आयोजन के द्वारा अपना मूल्यांकन करते हैं और आने वाले वर्ष में बेहतर करते हैं । इस उपलब्धि के लिए मैं महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी छात्र-छात्राओं सभी को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामना प्रेषित करता हूं । मंचासीन अन्य सम्मानित वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे हुए शैक्षिक क्रांति की ओर ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया ।कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करते हुए पिछले वर्ष के अंतर्गत महाविद्यालय को गौरव प्रदान करने वाले एन सी सी एवं एन एस के छात्र -छात्राओं को लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया गया । पिछले वर्षों में महाविद्यालय के शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि हासिल करते हुए पी एच डी की सम्मानित उपाधि प्राप्त की है जिससे विश्वविद्यालय में महाविद्यालय का सम्मान बड़ा है ,उन्हें भी महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया । डॉ राजीव रंजन , डॉक्टर राजकमल वर्मा ,डॉक्टर आलोक कुमार पाठक, डॉक्टर बंशीधर सिंह , डॉक्टर स्वीटी कुमारी ,डॉक्टर पंकज कुमार , डॉक्टर पंकज कुमार सिंह , डॉक्टर बसंत कुमार ,डॉक्टर पूनम कुमारी ,को सम्मानित पी एच डी सम्मान पाने के लिए इस गौरव के पल में महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ राजेश्वर चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजीव रंजन के सभी शिक्षक ,शिक्षकेत्तर कर्मी, एन सी सी ,एन एस एस के कैडेट सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही ।