सतबरवा (पलामू) में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: मेयर अरुणा शंकर ने किया ‘सुहाग मंदिर सह ब्यूटी पार्लर’ का उद्घाटन

सतबरवा (पलामू) में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: मेयर अरुणा शंकर ने किया ‘सुहाग मंदिर सह ब्यूटी पार्लर’ का उद्घाटन

सतबरवा, मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने सतबरवा में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “सुहाग मंदिर श्रृंगार एवं ब्यूटी पार्लर” का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और “परवम” (प्रवाह की लहर) की तरह समाज में अपनी मजबूत छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने इस ब्यूटी पार्लर को महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन का उत्कृष्ट माध्यम बताया।
महापौर ने जोर देकर कहा,
“शहर में ऐसी और पहल की जरूरत है, ताकि महिलाएं स्वावलंबी बनें और समाज के समग्र विकास में अपना योगदान दे सकें। वहीं पर जिला परिषद सुधा कुमारी ने कहा कि यह उद्घाटन महिलाओं के लिए एक नई शुरुआत है, जो आने वाले समय में और भी बड़ी सफलताओं की ओर ले जाएगा।”
उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य महिलाएं और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इनमें सुनीता कुमारी, संतोष कुमारी, आशीष परमानंद, विजय यादव, अशर्फी यादव, विपिन कुमार, गुणवंती देवी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने महापौर अरुणा शंकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
पार्लर की सेवाएं:
प्रोप्राइटर पूर्नम गुप्ता ने बताया कि यहां D10 फेशियल, वर्क क्लीनअप, हेयर स्प्रे, नेल आर्ट, हेयर कटिंग, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप, जीरो 3D, 10 फेशियल, हाइड्रा फेशियल, स्मूथिंग, केराटिन जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही सिंगर खेसारी आइटम भी स्टोर में उपलब्ध है।
पूर्नम गुप्ता ने यह भी बताया कि पार्लर में एक अनुभवी ब्यूटीशियन की तत्काल आवश्यकता है। इच्छुक उम्मीदवार संपर्क कर सकते हैं।
यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक और सकारात्मक कदम साबित हुआ है। महापौर अरुणा शंकर की यह पहल अन्य महिलाओं को भी अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।