भगत सिंह के हृदय में बचपन से ही अंग्रेजों के अत्याचारों के प्रति घृणा थी : मंत्री दीपिका पांडे
भगत सिंह के हृदय में बचपन से ही अंग्रेजों के अत्याचारों के प्रति घृणा थी : मंत्री दीपिका पांडे
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 95 पुण्यतिथि ” शहादत दिवस ” के रूप में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह कांग्रेस मीडिया विभाग के जिला अध्यक्ष निसार खान ने की । इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे नें अमर शहीद भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रांतिकारियों के परिवार में जन्म पानेवाले भगत सिंह के हृदय में बचपन से ही अंग्रेजों के अत्याचारों के प्रति घृणा थी । हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ की स्थापना कर सशस्त्र विद्रोह द्वारा देश को स्वतंत्र करने की शपथ ली गई और फिर वह प्रसिद्ध असेम्बली बम काण्ड में गिरफ्तार हुए, जिसमे उन्होंने स्वंय होकर गिरफ्तारी दी । क्रंतिदल की गुंज घर-घर में उठी और परिणाम वही हुआ जिसकी अपेक्षा थी । भारत का यह सपूत अपने दो अन्य साथियों सुखदेव एवं राजगुरू के साथ हंसते हुए फांसी पर झूल कर सदा के लिए अमर हो गया । कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसरी, शैलेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक देव, विरेन्द्र कुमार सिंह, दिगम्बर प्रसाद मेहता, सुरजीत नागवाला, रजी अहमद, डाॅ.प्रकाश कुमार, रणु कुशवाहा, बेबी देवी, कोमल कुमारी, राजू चौरसिया, सलीम रजा, अजय गुप्ता, नरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मिथिलेश दुबे, साजिद अली खान, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, दिलीप कुमार रवि, नौशाद खान, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, सुनिल अग्रवाल, सुनिल ओझा, शारदा रंजन दुबे, रविन्द्र प्रताप सिंह, कजरू साव, रघु जायसवाल, ओम प्रकाश पासवान, निसार अहमद भोला, मोहम्मद तस्लीम, रिंकू कुमार, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, लाल मोहन रविदास, अनिल कुमार भुईंया, राशिद खान, मनोज कुमार मेहता, भैया असीम कुमार, महेश साव, बाबु खान, माशूक रजा, मुख्तार अहमद, मोहम्मद कमाल, एकराम अंसारी, विवेक चौरसिया, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद इरफान, सफदर रजा, बब्लू सिंह, शशिकांत सिंह, धीरज सिंह, उदय पाण्डेय, मुस्ताक अंसारी, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी,कौशल कुमार सिंह, द्वारिका नाथ पाण्डेय, एएन चौधरी के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे ।



