गिरिडीह के 6 प्रतिभागी बने राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज

गिरिडीह के 6 प्रतिभागी बने राज्यस्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज।
रामगढ़ पतरातु के मीडवे रिसोर्ट में 20 मार्च से 22मार्च तक सम्पन्न हुए 7वीं झारखंड स्टेट लेवल योगासन जज में भाग ले कर गिरिडीह के 6 प्रतिभागी अच्छे ग्रेड से पास हो कर सभी राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट के जज बन गए।
गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि इस सेमिनार का आयोजन झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ के द्वारा किया था जिसमें पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसके निमित हीं गिरिडीह गिरिडीह के भी 6 प्रतिभागी 20 मार्च को को इस सेमिनार के लिए पतरातु गए हुए थे ।
जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए अच्छे ग्रेड ला कर पास हो गए।
इस सेमिनार में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के नाम और ग्रेड:-
शिवानी कुमारी -A+,सोनम कुमारी-A+,स्मृति कुमारी -B+,पूजा कुमारी-B+,चंदन कुमार-B+,हर्ष सिंह -B+
उन्होंने बताया इस सेमिनार में ही शिवानी कुमारी ने ओवर ऑल तृतीय स्थान लाने में कामयाब रही।
जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि गिरिडीह में अब योगासना खेल का माहौल बनाने लगा है।
अब यहां के खिलाड़ी पदक जीत रहे है हमारे सदस्य जजों के रूप में अपना स्थान बना रहे है जिससे अब हमें प्रतियोगिता कराने में आसानी होगी और यहां की खिलाड़ी योगासना स्पोर्ट की बारीकियों समझ सकेंगे।
उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के महासचिव और गिरिडीह के एक मात्र राष्ट्रीय जज अमित स्वर्णकार को इस सेमिनार में रिसोर्स पर्सन के रूप में झारखंड योगासन स्पोर्ट संघ द्वारा नियुक्त किया गया था जो गिरिडीह जिला संघ के लिए बहुत ही हर्ष का पल हैं।
गिरिडीज जिला योगासन स्पोर्ट संघ के संतोष शर्मा, राजेश जलान,दयानंद जायसवाल, सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, आकाश स्वर्णकार, शशिकांत विश्वकर्मा,रोहित राय, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, मुक्ता कुमारी नवीणकांत सिंह के अलावा सभी सदस्यों ने सभी नव नियुक्त राज्य स्तरीय जज और जिला संघ के सचिव अमित स्वर्णक को उनके इस उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामना और बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य कामना की।