छतरपुर में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

छतरपुर में मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

छतरपुर, पलामू

छतरपुर थाना कांड संख्या-37/2026, दिनांक 20 मार्च 2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बसंत पासवान (उम्र करीब 55 वर्ष), पिता- रामाशीष पासवान तथा उपेन्द्र पासवान (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता- बसंत पासवान शामिल हैं। दोनों ग्राम कचनपुर टोला अकवनिया, थाना छतरपुर, जिला पलामू के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, उक्त मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 190/191(2)/191(3)/126(2)/127(2)/115(2)/117(2)/118(2)/109(1)/125(क)/125(ख) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।