मेराल थाना में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

मेराल थाना परिसर में रविवार को श्री रामनवमी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी विष्णु कांत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से जुलूस के दौरान सुरक्षा, रूट चार्ट और अफवाहों से बचने पर चर्चा की गई, साथ ही उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर संतोष कुमार, बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, उपप्रमुख निजामुद्दीन खां, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, चंद्रमणि पाठक, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मेराल दक्षिणी जिप प्रतिनिधि करीब अंसारी मुखिया रामसागर महतो, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत आदि ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनाने का अपील किया। बैठक का संचालन अतहर अली के द्वारा किया गया। बैठक में रामप्रताप साव, संजय राम, मनदीप सिंह, मुखिया पति हरेंद्र चौधरी मुन्ना राम, धर्मराज राम, , जहूर रंगसाज, खालीद अंसारी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, बबलू सिंह विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।