मेराल में दर्दनाक हादसा: शिव मंदिर से लौट रहे व्यक्ति की बाइक टक्कर से मौत

मेराल हाई स्कूल शिव मंदिर से पूजा कर लौटते समय मेराल निवासी राम मूरत प्रसाद उर्फ गुजुर को बाइक के धक्का मारने से मौत हो गई । जानकारी के अनुसार मेराल थाना मुख्यालय के हाई स्कूल के समीप शिव मंदिर से पूजा कर लौट रहे स्थानीय निवासी राम मूरत प्रसाद उर्फ गुजूर को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राम मूरत शनिवार की शाम में शिव मंदिर से पूजा कर निकल रहे थे कि पीछे से बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राम मूरत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में मेराल हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। रक्त स्राव ज्यादा होने तथा माथा में गंभीर चोट की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मेराल के बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बांधने वालों में शिक्षक नेता रघुराई राम, संजय भगत, अनुज प्रसाद, नवीन प्रसाद जयसवाल, पंकज जयसवाल, रामाकांत प्रसाद, चंदन जायसवाल, संजय प्रसाद, विवेक कालिया, दीपक राज आदि शामिल थे।