शोभायात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

प्रकाशन हेतु,
मेदिनीनगर,
दिनांक  :  21 मार्च 2026.

जिला में रामजन्मोत्सव का धूम आज भी जारी रहा : विहिप पलामू।

         विश्व हिंदू परिषद का वार्षिक कार्यक्रम
रामजन्मोत्सव का धूम आज भी पलामू जिला में सुना गया।  इस बावत जानकारी देते हुए जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि आज नवा बाजार प्रखंड के कांडा में श्री राम जानकी मंदिर में श्री रामजन्मोत्सव भव्य रूप में आयोजित किया गया।   झारखंड प्रांत बजरंग दल संयोजक माननीय रंग नाथ महतो ने अपने वक्तव्य में कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए विश्व हिंदू परिषद का उद्येश्य,  उपलब्धि और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।  उन्होंने बताया कि राम जन्मोत्सव तो हर जगह मनाया जाता है।लेकिन,  विश्व हिंदू परिषद राम को जन जन तक पहुंचाने के लिए  यह कार्य क्रम आयोजित करती है।  उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए त्याग और समर्पण की बातें बताई।  सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने परिषद में अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा की जरूरत पर प्रकाश डाला।  जिला मंत्री अमित तिवारी ने भगवान राम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किया।  जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव ने भी  आयोजन में अपना विचार व्यक्त किया।

           इस आयोजन में जिला सह संयोजक हिमांशु पांडेय,  नवा बाजार प्रखंड उपाध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी,  शिव ठाकुर,   मुकेश कुमार,  हरि चंद्र मेहता, सुदर्शन गुप्ता,  राजा प्रसाद,  गोविंदा पासवान,  अमन कुमार,  संजीत कुमार,  रोहित कुमार,  पंडित अजय मिश्र एवं रोहित मिश्र,  राम प्रवेश सिंह,  चंद्रकांत प्रजापति,  कुंदन पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता की सहभागिता रही।

             आज ही जिला के छतरपुर प्रखंड मुख्यालय में भी विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समिति के द्वारा रामजन्मोत्सव आयोजित किया गया।  बजरंग दल प्रांत संयोजक श्री रंगनाथ महतो आज के आयोजन में मुख्य अतिथि थे।  उन्होंने वहां भी  कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर विचार रखा।  उन्होंने राम जी की जीवनी और विश्व हिंदू परिषद का भी परिचात्मक व्याख्या भी किया।  राम जन्मोत्सव के बाद प्रखंड  दुर्गा वाहिनी के द्वारा एक शोभा यात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस राम मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुआ।

         आज के आयोजन में बजरंग दल प्रांत संयोजक माननीय रंगनाथ महतो,  प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,   जिला उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  विभाग  संगठन मंत्री विजय प्रसाद यादव,  जिला बजरंग दल सह संयोजक हिमांशु पांडेय सहित काफी संख्या में सनातन धर्मावलम्बियों की सहभागिता रही।