गढ़वा जिला कानू वैश्य संघ ने किया नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद को सम्मानित

गढ़वा जिला कानू वैश्य संघ ने किया नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षद को सम्मानित

टंडवा भगलपुर मोड पर रामनवमी जुलूस में श्रद्धालुओं के बीच चना गुड़ व शीतल जल का करेगी वितरण

गढ़वा जिले में कानू वैश्य संघ के द्वारा रविवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं कानू समाज के सच्चे सिपाही व वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद सुनील कुमार को सम्मानित किया गया। साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गढ़वा जिला कानू वैश्य संघ के बैनर तले नवरात्रि जुलूस में श्रद्धालुओं के बीच चना गुड़ एवं शीतल पेयजल का वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर कानू वैश्य संघ के अध्यक्ष राम बहादुर साव ने कहां की गढ़वा जिले में इस वर्ष एक सच्चे सिपाही एवं हर दिलों पर राज करने वाले आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी को गढ़वा की जनता ने नगर परिषद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें अध्यक्ष पद पर विजई दिलाया है। एवं कानू समाज के सच्चे सेवक सुनील कुमार जी को वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद के रूप में विजय दिलाया है। जिन्हें समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। एवं चैत्र नवरात्र के नवमी दिन चना गुड़ शीतल पेयजल वितरण के समय उन्हें मंच पर सादर आमंत्रित भी किया गया।
वही मौके पर समाज के सचिव प्रमोद कुमार साव ने कहां की कानू वैश्य संघ एक सच्ची श्रद्धा के साथ लोगों को जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है और हिंदू नौ वर्ष के मौके पर हर वर्ष राम जन्मोत्सव के त्यौहार में श्रद्धालुओं के बीच गुड़ चना शीतल जल का व्यवस्था उपलब्ध कराती है । इसे लेकर भी बैठक की गई। क्योंकि टंडवा से दर्जनों रथ यात्रा के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु गढ़वा महावीर झंडा लेकर रंका मोड़ मिलनी को जाते हैं जिसे देखते हुए उन्हें बीच रास्ते में जलपान का व्यवस्था किया जाता है। सम्मानित कार्यक्रम एवं बैठक के दौरान मौके पर मदन साव प्रमोद कुमार विजय साव महिपाल साव सुनील कुमार कानू रवि साव मोती चंद साव रोहित कुमार साव उपेंद्र कुमार साव राजू साव अरविंद कुमार आदि अन्य लोगमौजूद थे।