मेराल के हासनदाग देवी धाम में भक्ति की बयार, रामचरितमानस पाठ और प्राण प्रतिष्ठा से गूंजा क्षेत्र
मेराल प्रखंड के हासनदाग के प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर में बह रहा है भक्ति का बयार। चैत्र नवरात्रि के प्रतिपदा तिथि से ही कलश स्थापना के साथ श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण पाठ किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में भक्ति मय माहौल बना हुआ है। वाराणसी से आए विद्वान पंडित श्री श्री 1008 विश्वाकांत पांडे जी महाराज के सानिध्य में श्री राम दरबार मूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया एवं मुख्य यजमान विवेकानंद चौबे के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया जा रहा है।श्री रामनवमी पूजा विगत 12 वर्षों से धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यहां पर श्री रामनवमी पूजा की शुरुआत महज 7 लोगों ने मिलकर किया था जिसमें मुख्य रूप से द्वारिका चौबे सुदर्शन विश्वकर्मा विवेकानंद चौबे उपाध्यया राम, छठन चौधरी मानदेव चौधरी देवनाथ चौधरी। इसके बाद यह कारवां बढ़ता गया और लोग जुड़ते गए। वही गांव के हर गली मोहल्ले में महावीर झंडा से सजाया गया है इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्री रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष विनय चौधरी सचिव रमेश चंद्रवंशी अनिल चौधरी पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन विश्वकर्मा अविनाश चौबे मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी बीडीसी नंदू चौधरी पूर्व मुखिया रामप्रवेश चंद्रवंशी दुखन चौधरी राकेश चौधरी प्रणय चौबे रंजीत चौबे अभिनव चौबे हीरामन चौधरी मानदेव चौधरी अश्विनी चौबे देवनाथ चौधरी द्वारिका चौधरी राजेंद्र चौधरी उपाध्यक्ष राम शंकर बैठा गंभीरा चौधरी मल्लू चौधरी सहित अनेकों लोग शामिल हैं।


