पांकी में हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ पांकी

हिंदू नव वर्ष पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांकी श्री राम जानकी मंदिर के प्रांगण से गुरुवार को भव्य मोटरसाइकिल जुलूस एंव शोभायात्रा निकाली गई।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए , जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया,
शोभायात्रा में मुख्य रूप से पांकी प्रखण्ड प्रमुख पंचम प्रसाद, उप प्रमुख अमित चौहान, मुखिया प्रेम प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, चुनमुन पांडे , शंकर प्रसाद गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता ने शोभायात्रा रथ को झंडी दिखा कर शुरुआत किया।
शोभायात्रा की शुरुआत पांकी राम जानकी मंदिर परिसर से चल कर पांकी मुख्य बाजार होते हुए, शहीद भगत सिंह चौक होते कर्पूरी चौक से चलकर करार होते मंगलपुर, नूरू, चंद्रपुर, हारना, पुरानी पांकी होते पूरे पांकी नगर भ्रमण किया,
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हाथ में मर्यादा पुरूषोतम श्री राम के झंडा लेकर श्री राम के नारे लगाते हुए बाजे के साथ भ्रमण किया जिससे पूरे पांकी भक्ति मय हो गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन में नए अवसर और उम्मीदें लेकर आता है , त्यौहार को श्रद्धा और उत्साह से मनाएं।