संत जोसेफ स्कूल लखारी गिरिडीह में भारी बवाल , अभिभावकों ने किया गेट जाम

संत जोसेफ स्कूल लखारी गिरिडीह में भारी बवाल , अभिभावकों ने किया गेट जाम ।

संत जोसेफ स्कूल लखारी गिरिडीह में अचानक फीस बढ़ोतरी को लेकर सैकड़ो अभिभावकों में किया स्कूल गेट पर प्रदर्शन ,
अभिभावकों ने बताया अचानक लगभग 70% फीस की बढ़ोतरी कर दी गई है , अभिभावकों का जो व्हाट्सएप ग्रुप था जिसमें वे लोग बातचीत और अपने समस्याएं रखते थे उसको बंद कर दिया गया है , अभिभावकों का आरोप है की प्रिंसिपल किसी से नहीं मिलते , अगर किसी से मिल भी लिए तो बहुत बुरा व्यवहार करते हैं , बच्चों को मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है ।

बच्चों ने सामने आकर बताया कि क्लास रूम में आप अपने से पंखा नहीं चला सकते, टॉयलेट जब बच्चे जाते हैं तो पानी का कनेक्शन बंद कर दिया जाता है, लाइब्रेरी को बंद कर दिया गया है ।

अभिभावकों ने कहा कि या तो फीस की बढ़ोतरी को वापस लिया जाए नहीं तो टीसी दें और एडमिशन का जितना पैसा लगा था वापस करें इस स्कूल में वे लोग नहीं पढ़ाना चाहते ।

अभिभावकों ने बताया इससे पूर्व में फादर अगस्टीन परेरा थे तो वह अभिभावकों और बच्चों की समस्याओं को सुनते थे और उसका समाधान करते थे ,वह काफी व्यवहार कुशल प्रिंसिपल हुए जिनके चलते आज इस स्कूल में हजारों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं ,,लेकिन नए प्रिंसिपल फादर सजी जॉन के मनमानी रवैया से अभिभावकों और छात्रों ,सहित स्कूल के कर्मचारी के उत्पीड़न की बात भी सामने आ रही है ।

गौरतलब है कुछ माह पूर्व नए प्रिंसिपल द्वारा छात्रों को गाली देने पर काफी बवाल हुआ था और पुलिस के हस्तक्षेप और माफी के बाद मामला शांत हुआ था ।
हंगामा के बीच पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ ।

बहरहाल स्कूल के शीर्ष प्रबंधन ने संत जोसेफ स्कूल लखारी के प्रिंसिपल फादर सजी जॉन को गिरिडीह भेज कर स्कूल को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं और स्कूल को गर्त में भेज कर ही मानेंगे ।
क्योंकि पिछले कई महीनों से उनके खिलाफ हंगामा हो रहा है लेकिन शीर्ष प्रबंधन के कान पर जूं नहीं रेंग रही है ।

बताया जा रहा है कई स्कूल के कर्मचारियों को जिसने इस प्रिंसिपल के रवैया का विरोध किया उसको स्कूल से ही निकाल दिया गया है ।