गिरिडीह में पेंशनधारियों के लिए विशेष शिविर , 23 से 25 मार्च तक बनेंगे जीवन प्रमाण पत्र

अंचल अधिकारी, गिरिडीह सदर के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी लाभुकों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना के तहत डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
शिविर स्थल एवं वार्डवार विवरण इस प्रकार है:
वार्ड 01, 02, 03: राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, पचम्बा
वार्ड 04, 05, 06: बाजार समिति परिसर, पचम्बा
वार्ड 07, 08, 19: मवेशी अस्पताल परिसर, गिरिडीह
वार्ड 09, 10, 14, 15, 16, 17, 18: विवाह भवन, गिरिडीह
वार्ड 11, 12, 13: सिरसिया ब्लॉक परिसर
वार्ड 20, 21, 22: पंचायत भवन, बक्सीडीह
वार्ड 23, 24, 25, 26, 27: नगर भवन, गिरिडीह
वार्ड 28, 29, 30: बर्माटोली पानी टंकी, गिरिडीह
वार्ड 31, 32, 33: करबला मैदान, बरवाडीह
वार्ड 34, 35, 36: वनांचल कॉलेज, गिरिडीह
इस दौरान लाभुकों का सत्यापन कर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार किया जाएगा, जिससे उनकी पेंशन राशि का भुगतान सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सके।
प्रशासन ने बताया कि पूर्व में कई बार शिविर आयोजित किए जाने के बावजूद सभी लाभुकों का सत्यापन नहीं हो सका था, जिसके कारण कुछ लाभुकों की पेंशन भुगतान पर रोक लगी हुई है। इस विशेष अभियान के माध्यम से शत-प्रतिशत लाभुकों का सत्यापन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
अंचल अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, पोषण सखियों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर इसकी सूचना पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र लाभुक इस सुविधा से वंचित न रह जाए।