तरहसी किसान भवन में मक्का तथा मूंग बीज का किया गया वितरण
तरहसी किसान भवन में मक्का तथा मूंग बीज का किया गया वितरण
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित किसान भवन में आज लगभग 100 किसानों के बीच मूंग तथा मक्का के बीज वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से कृषि पदाधिकारी निलेश तिवारी ،प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह، भाजपा नेत्री सोनी देवी، रमेश पांडे तथा कई प्रतिनिधि मौजूद होकर बीज का वितरण किया जबकि मीडिया से बातचीत के दौरान कृषि पदाधिकारी निलेश तिवारी तथा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कहा कि तरहसी प्रखंड में 13 पंचायत में लगभग आज सात पंचायत का वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से हर एक पंचायत में दो गांव को चयनित किया गया है जिसमें एक गांव को मक्का का बीज तथा दूसरे गांव को मूंग का बीज देने की प्रावधान है जबकि बचे हुए 6 पंचायत को कल दिया जाएगा

