हिंदू नववर्ष पर नवरात्रि का आगाज, मंदिरों में कलश स्थापना”
हिंदू नव वर्ष वासंतिक नवरात्र की शुरुआत के पहले दिन प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम, हासनदाग देवी धाम बाना बजरंगबली मंदिर सहित अन्य जगहों पर भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना किया गया। चैत्र नवरात्रि रामनवमी के पहले दिन से ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति मय माहौल है। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी महावीरी झंडा लगाया गया है। कई जगहों पर धार्मिक आयोजन के साथ-साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जा रहा है। हासनदाग के प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर में वाराणसी से आए आचार्य पंडित श्री श्री 1008 विश्वाकांत पांडे जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना एवं श्री राम दरबार की पूजा अर्चना के साथ श्री रामचरितमानस नवाह पारायण पाठ किया जा रहा है। वही बाना बजरंगबली मंदिर में भी चैत्र नवरात्रि की पूजा अर्चना धूमधाम के साथ किया जा रहा है एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। तथा मेराल के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का इस बार वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के करकोमा दुलदुलवा बिकताम ओखरगाड़ा सहित कई गांव में भी चैत्र नवरात्रि रामनवमी की पूजा अर्चना किया जा रहा है।


