सिसई में नववर्ष पर भव्य शोभा यात्रा , बच्चों ने दिया सद्भावना और एकता का संदेश

विक्रम संवत् 2083 नववर्ष के शुभ अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर सिसई द्वारा भव्य शोभा यात्रा : बच्चों ने दिये सद्भावना के साथ साथ नववर्ष मंगलमय के शुभकामना संदेश

सिसई (गुमला)। विक्रम संवत् 2083 हिन्दी नववर्ष के शुभ अवसर पर रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर कुदरा सिसई के द्वारा पथ संचलन कर भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।
जिसमें विभाग संघसंचालक साहु प्रकाश लाल, हिन्दू जागरण के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, आनंद साहु, आशीष यादव, प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल।
इस दौरान विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा “अनेकता में एकता” और सद्भावना का संदेश देते हुए पथ संचलन किया जा रहा था। वहीं वन्दे मातरम्, भारत माता की जय व विक्रम संवत् हिन्दी नववर्ष मंगलमय हो के शुभकामना संदेश से पुरा वातावरण गुंजायमान रहा।

यह शोभायात्रा विद्या मंंदिर के प्रांगण से शुभारंभ किया गया जो मेन रोड, ब्लॉक चौक, बसिया रोड, थाना रोड होते हुए लॉन्स नायक शहीद कैप्टन लोहरा उरांव चौक तक गया और फिर वापस विद्या मंंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ।

मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंंदिर के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, आचार्य बदरी नारायण सिंह, कमल सिंह,विक्रम गुप्ता, मृत्युंजय मिश्रा, नाथू भगत, आचार्या सरिता मुखर्जी सहित सभी भैया बहनें उपस्थित थे।