रामनवमी महोत्सव को लेकर बैठक: 25 मार्च महाप्रसाद, 27 को अखंड कीर्तन”
आज दिनांक 19/03/2026 दिन वृहस्पतिवार को श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर जनकपुरी नहर के नीचे बारालोटा के प्रांगण में श्री रामनवमी पूजा महोत्सव 2026 मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया,जिसकी अध्यक्षता श्री पंचमुखी मंदिर के अध्यक्ष संजीव कुमार तिवारी के द्वारा किया गया । बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर संघ के द्वारा श्री रामनवमी पूजा महोत्सव मनाया जायेगा। बैठक में यह भी सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि 25/03/2026 को महाप्रसाद का वितरण 2 बजे अपराहण् से किया जायेगा एवं 27/03/2026 को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक अखण्ड कीर्तण का आयोजन मंदिर में किया जायेगा । अगली बैठक 21/03/2026 दिन शनिवार को 2 बजे दिन से श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर बारालोटा,वार्ड नंबर 6, मेदिनीनगर के प्रांगण में होगा, इस बैठक में सत्येन्द्र तिवारी,संतोष तिवारी,अनुज तिवारी,सोनू तिवारी,गोविन्दा तिवारी,टिंकू तिवारी,मंदिर के पुजारी अजय शुक्ला,अरूण उर्फ अक्लू तिवारी,मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार तिवारी कई स्थानीय लोग एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।




