बिरसा मुण्डा एग्रो पार्क में आयोजित सीएचओ का तीन दिवसीय योगा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

बिरसा मुण्डा एग्रो पार्क में आयोजित सीएचओ का तीन दिवसीय योगा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

नियमित करें योग रहे निरोग: रुपेश सोनी

गुमला 18 मार्च : आज बिरसा मुण्डा एग्रो पार्क में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पतंजलि योगपीठ गुमला के योग विशेषज्ञ रुपेश सोनी ने कहा कि नियमित रूप से करें योग रहे निरोग। योग का नियमित अभ्यास से बिमारी कोसो दुर भागती है।आप निरोग रहते हैं। जो व्यक्ति बिमार है वह भी धीरे धीरे दवा छोड़ देते हैं। मास्टर प्रशिक्षण सह सीएचओ उर्सुला लकड़ा, जिला आशा फैसिलिटेटर सह राज्य प्रशिक्षक दल रामाकान्त सिंह, योग शिक्षक तुलसी साहु द्वारा संयुक्त रूप से योगाभ्यास कराया । प्रशिक्षण में सीएचओ को बच्चों के लिए योगाभ्यास, किशोरावस्था के लिए योगाभ्यास, अस्थमा प्रबंधन, कैंसर प्रबंधन, मधुमेह प्रबंधन, गर्भवती महिला के लिए योग, मानसिक स्वास्थ्य, स्ट्रोक प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, अवसाद प्रबंधन, अवसाद, वृद्धावस्था के लिए योग आदि के लिए विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के अंत में सभी सीएचओ का परीक्षा लिया गया और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस प्रशिक्षण के जिले के पैतिस सीएचओ शामिल हुई। यह प्रशिक्षण जिला स्वास्थ्य समिति गुमला द्वारा आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनित आंनद, कार्यक्रम सहायक वीणा कुजूर, मास्टर प्रशिक्षक सह सीएचओ उर्सुला लकड़ा, जिला आशा फैसिलिटेटर सह राज्य प्रशिक्षक दल रामाकान्त सिंह, योग शिक्षक तुलसी साहु, कम्प्यूटर आपरेटर संतोष पहान, सीएचओ सईफ आलम, सुभम कुमार, नीलमणि कुजूर, संध्या कुमारी मिर्धा, कुसूम अनिमा कुजूर, दीप सीखा तिग्गा, अजिता एक्का, प्रिती श्री, माधुरी टोप्पो, अंजेला होरो, लता संगीता टोप्पो, प्रियंका पन्ना, आनंदिता कुमारी, कुमारी दिव्या सिंह आदि उपस्थित थी।