मेराल के पाराडाइज पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी, बच्चों की शिक्षा पर मंथन”

मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित पाराडाइज पब्लिक स्कूल लखेया रोड मेराल में बुधवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी कार्यक्रम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सगुनी यादव के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें में अभिभावक व शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता, बौद्धिक क्षमता पर समीक्षा की गई। इस दौरान विद्यालय के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा की परीक्षा से पहले बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करना, घर में पढ़ाई के लिए सहयोग, मोबाइल से दूर रखते हुए संतुलित भोजन आहार उपलब्ध कराने की अभिभावकों को सलाह दिया गया। अभिभावकों ने कहा कि विचार गोष्ठी कार्यकम होने से अभिभावक और शिक्षक में तालमेल बना रहता है जिससे बच्चों को पठन-पाठन में सहूलियत होगा। इंजीनियर इमाम ने कहा कि स्कूल में निशुल्क नामांकन किया जा रहा है आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि :शुल्क पढ़ाया जाएगा वैसे बच्चों के अभिभावक विद्यालय आकर अपने बच्चों का नामांकन करा सकते हैं। इस मौके पर अभिभावक जुमराती अंसारी,राजेंद्र राम महेंद्र कुमार विजय राम नितीश कुमार बमभोला पासवान शिक्षक में सुधीर कुमार फ़िरदौस आलम सरफराज अंसारी, प्रिया कुमारी , तेजस्वी साहू, रेखा कुमारी, राजा परीक्षित दुबे शामिल थे।