नौडीहा में LPG गैस गोदाम की जांच, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी!
नौडीहा घरेलू एलपीजी गैस गोदाम का अंचलाधिकारी ने किया जांच।
क्षेत्र में फैल रहे गैस को लेकर अफवाह पर ध्यान ना दें ग्रामीण।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में छतरपुर पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार के द्वारा नौडीहा बाजार के क्षेत्र में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर सामने आई शिकायत और उपभोक्ताओं की परेशानियों के बीच सरईडीह बाजार में गैस गोदाम एन दुकान में निरीक्षण किया गया इस संबंध में अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों से बचने, अवैध रूप से स्टॉक नहीं करने संबंधित सख्त दुकानदार को चेतावनी दिया है। इंस्पेक्टर द्वारिका राम ने कहा कि पुलिस सभी संवेदनशील एवं आवश्यक जगहो पर सतह निगरानी रखी जा रही है… पहले की तरह उचित मूल्य पर घरेलू एलपीजी गैस मिलेगा गैस के कालाबाजारी एवं दुगुनी दाम वसूली करने वाले पर होगी कार्रवाई।

