सुमित कुमार निर्विरोध बने गिरिडीह नगर निगम के उप महापौर

सुमित कुमार निर्विरोध बने गिरिडीह नगर निगम के उप महापौर ।

उप महापौर पर चुने जाने के बाद सबसे पहले उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों का धन्यवाद दिया और कहा कि आप वार्ड पार्षदों के सहयोग, जिला प्रशासन और सरकार के सहयोग से गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हैं ।
सुमित कुमार अपने व्यवहार कुशल के लिए जाने जाते हैं ।

गौरतलब है कि बहुत चर्चित सीट वार्ड नंबर 16 से सुमित कुमार ने संदीप डांगइच को 500 से अधिक वोटो से हराया था ।
तभी से यह कयास लगाया जा रहा था की सुमित कुमार डिप्टी मेयर के प्रत्याशी होंगे। नगर निगम का रिजल्ट आने के बाद से ही लगातार चर्चा होती रही कौन बनेगा डिप्टी मेयर ?
आखिर में पार्षदों ने निर्विरोध चुनकर गिरिडीह नगर निगम के विकास में एक कदम आगे बढ़ाया है ।

मेयर और डिप्टी मेयर दोनों झामुमो पार्टी से संबंध रखते हैं , इसलिए अच्छे तालमेल के साथ नगर निगम के विकास की संभावना जताई जा रही है ।

You may have missed