भूमि का सीमांकन कराने को लेकर वर्षों से भटक रही पांकी निवासी फातमा खातून, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

भूमि का सीमांकन कराने को लेकर वर्षों से भटक रही पांकी निवासी फातमा खातून, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

पांकी के बंगला टोली गांव निवासी फातमा खातून बीते कई वर्षों से अपने निजी भूमि के सीमांकन कराने को लेकर सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट रही हैं बावजूद उसे आज तक इंसाफ नहीं मिला।
भुक्तभोगी फातमा खातून ने बताया कि पांकी के बंगला टोली में खाता संख्या 108 एवं प्लॉट 1286 के अंतर्गत उनके हिस्से का कुल रकबा 67 डिसमिल भूमि है जो उन्हें पूर्वजों से प्राप्त है भूमि के सभी दस्तावेज कागजात उनके पास मौजूद हैं बावजूद उनकी भूमि पर दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा मकान निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है जिससे वे बेहद परेशान हैं उन्होंने बताया बीते लगभग 7 वर्षों से भूमि के सीमांकन हेतु सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रही हैं बावजूद उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला उन्होंने पलामू उपायुक्त समेत झारखंड सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा पलामू उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा चुकी हैं।
वहीं इस संबंध में दूसरे पक्ष के मोहम्मद मारूफ अंसारी ने बताया कि खानगी बँटवारा के अनुसार फातमा खातून की 40 डिसमिल ही भूमि है बंटवारा का कागजात उनके पास मौजूद है।
इस संबंध में पांकी अंचलाधिकारी ललित प्रसाद सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया गया।