“सोहसा पब्लिक स्कूल का नया भवन हुआ उद्घाटित, पांकी रोड में वैदिक रीति से हुआ शुभारंभ”

रांची रोड में एयरपोर्ट के नजदीक अवस्थित सोहसा पब्लिक स्कूल आज अपने नए भवन पांकी रोड में टेंडवा नदी के निकट पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से बनारस से आए हुए विद्वान पंडित अंबुज महाराज एवं उनके सहकर्मी द्वारा पूजन,हवन कार्यक्रम के बाद स्थानांतरित हो गया। विद्यालय के इस नए भवन का उद्घाटन सोहसा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री सोमेश्वर प्रसाद ने फीता काटकर किया। श्री सोमेश्वर प्रसाद ने बताया की अब इस नए भवन में ही सीबीएसई पद्धति से उच्च प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा सोहसा पब्लिक स्कूल में नामांकित छात्रों को पढ़ाया जाएगा। सोमवार दिनांक 16 मार्च 2026 से नए सत्र के लिए नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। हरे भरे पेड़ों के बीच विशाल भूभाग में निर्मित स्कूल भवन की प्राकृतिक छटा लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। इस अवसर पर जिले के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को काफी भव्य बना दिया। उपस्थित लोगों में श्री विजयानंद सरस्वती, सुरेश जैन,ज्ञानचंद पांडे, अखिलेश्वर प्रसाद (जीपी), जिला कांग्रेस की अध्यक्ष विमला कुमारी, अशोक साहनी, ओमप्रकाश अमन, विश्राम दुबे, सत्यानंद दुबे, दीपक चंद्रवंशी, रवि सांगा,रूपेश कुमार, अमरनाथ जयसवाल, धनंजय सिंह, लक्ष्मी नारायण तिवारी, विभाकर पांडे, सुधीर शौंडिक, जितेंद्र कमलापुरी, आनंद प्रकाश, रिटायर्ड कर्नल तरुण कुमार,सुबोध कुमार, दीपक कुमार लाल, आशुतोष लाल,शिवानी साहू, अमित कुमार लाल सहित सैकड़ो लोग विद्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के साक्षी बने। गणमान्य लोगों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।