बैरिया चौक में बड़ा हादसा! सिलेंडर फटने से लगी आग, कई लोग घायल
पलामू जिले के डाल्टनगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक के नीचे गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 9 की पूर्व वार्ड पार्षद अहिल्या देवी के घर के पास गैस सिलेंडर स्टोर किए जाते थे। अचानक गैस सिलेंडर में लीक होने के कारण विस्फोट हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में घायल चार लोगों को तुरंत इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, डाल्टनगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया है।
फिलहाल मौत की पुष्टि अभी नहीं किया गया है प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

