महुआ पेड़ में फांसी लगाकर बगंरु निवासी 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या
महुआ पेड़ में फांसी लगाकर बगंरु निवासी 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या
गुमला – पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरू पत्राटोली गांव निवासी 16 वर्षीय अनिल उरांव (पिता- फिलिप उरांव) ने गुरुवार रात्रि को कोबासेरा जंगल में महुआ के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार सुबह महुआ चुनने जंगल गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पालकोट थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पालकोट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार अनिल उरांव आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दिया था और करीब चार वर्षों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

