“नकली पिस्टल से फैली अफवाह, चैनपुर पुलिस ने विक्षिप्त को पकड़ा”

विक्षिप्त के हांथ में नकली बंदूक बनी अफवाह कि वजह ।
शुक्रवार कि शाम चैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि चैनपुर अलर्ट एक्का चौक पर एक विक्षिप्त आदमी पिस्तौल लेकर घुम रहा है जिसकी सुचना चैनपुर पुलिस को दी गई जिसपर चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढुंढकर पकड़ा।पुलिस के द्वारा विक्षिप्त को पकड़ते देख लोगों कि भीड़ लग गई और लोग आश्चर्यचकित हो कर देखने लगे।काफि मशक्कत के बाद विक्षिप्त आदमी के जेब पर जब जांच किया गया तो जेब से एक खिलौने वाला प्लास्टिक का नकली बंदूक निकला।
जिसपर लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति विक्षिप्त है ये लोगों के घरों एवं होटलों में पानी भरकर अपना गजारा करता है। लोग ईसको जेरो नाम से जानते हैं। वहीं घटना के बाद चैनपुर पुलिस ने जनता को धन्यवाद कहा और कहा कि चैनपुर के लोग बहुत अच्छे हैं यहां के लोग छोटे बड़े किसी भी तरह कि घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देते हैं। वहीं ईस बात पर चैनपुर मुखिया शोभा देवी ने कहा कि चैनपुर कि जनता समझदार है जो कि तुरंत पुलिस को सूचना दे देती है।अगर अफवाह में कोई घटना हो जाती या विक्षिप्त के साथ कुछ हो जाता तो परेशानी बढ़ जाती। साथ ही अगर सचमुच विक्षिप्त के पास नकली बजाय असली बंदूक होती और कोई घटना हो जाती तो चैनपुर में अशांति फैल जाती।साथ ही चैनपुर मुखिया शोभा देवी ने चैनपुर पुलिस कि प्रशंसा कि और कहा कि चैनपुर पुलिस का कार्य काफी सराहनीय है जो कि विक्षिप्त के पास बंदूक होनें कि अफवाह को कार्रवाई करते हुए सच्चाई जनता के बीच ले आई।
जो कि काफी सराहनीय है। बता दें कि आजकल अफवाहों में बच्चा चोर मारपीट और हत्या जैसी घटना घट रही है पर चैनपुर पुलिस कि तत्परता और जनता कि जागरूकता नें अफवाह को घटना में बदलनें से रोक लिया।