अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज का मेराल में सम्मान
मेराल। एस जी एन मॉडर्न किंडर गार्डन विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग रेस के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आमिर रियाज के प्रारंभिक गुरु राम प्रवेश तिवारी उपस्थित थे। स्कूल निदेशक धर्मेंद्र देव ने मोहम्मद आमिर रियाज एवं उनके प्रारंभिक गुरु रामप्रवेश तिवारी को समान समारोह के पूर्व अंगवस्त्र और पुष्प देकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राएं भी उपस्थित थे। विद्यालय में चल रहे मिशन ओलंपिक के तहत बॉक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी के बारे में आमिर रेयाज को बताया गया। विदित हो कि मोहम्मद आमिर खेल प्रारंभ अवधि के दौरान बॉक्सिंग के खिलाड़ी रहे हैं तथा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर जिले का सम्मान बढ़ा चुके हैं। वर्तमान में मोहम्मद आमिर रियाज साइकिलिंग रेस में राज्य का नाम रौशन किया हैं विगत माह पूर्व एशिया कप में देश स्तर पर खेलते हुए भारत के लिए दो पदक जीतकर देश का सम्मान विश्व पटल पर बढ़ाया है ।मोहम्मद आमिर रियाज के प्रारंभिक गुरु राम प्रवेश तिवारी ने बताया कि मोहम्मद आमिर रियाज प्रारंभ से काफी मेहनती एवं लग्नशील खिलाड़ी रहे हैं। आज उसी का परिणाम है कि देश की ओर से खेलने का उन्हें मौका मिला और देश के लिए भी उन्होंने पदक प्राप्त किया ।विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने विद्यालय में चल रहे मिशन ओलंपिक के तहत खेल गतिविधि के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की तथा विद्यालय में उपस्थित ऊर्जावान खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए किसी भी हद तक जाने एवं सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था करने की बात कही। पूर्व में विद्यालय की छात्राएं महिला पंचक सिल्लोड चैंपियनशिप में 35 पदक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया था जो की गढ़वा जिले के लिए बहुत बड़ी गौरव की बात है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आमिर रियाज ने विद्यालय में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव का आभार जताया और कहा कि गढ़वा जिले जैसे पिछड़े जगह में खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं यह अति सराहनीय काम है सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे ।अंत में विद्यालय के निदेशक ने आमिर रियाज को अपने महत्वपूर्ण समय प्रदान करने के आभार प्रकट किया।

