स्कूल में चला तंबाकू के खिलाफ जागरूकता अभियान, बच्चों को दिलाई गई शपथ

सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डी,सी गढ़वा के आदेश अनुसार शुक्रवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित एस डी मेमोरियल एकेडमी में वर्ग 8 के विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर सदर अस्पताल गढ़वा के जिला परामर्शी नीरज कुमार तथा शारदा कच्छप द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा घर परिवार एवं पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। नीरज कुमार ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू के सेवन से होने वाली कैंसर जैसी ला इलाज बीमारी सहित सभी तरह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र तथा प्रधानाध्यापक अरुण राम ने भी विद्यार्थियों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया तथा विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि अपने जीवन में कभी भी इसका सेवन न करें तथा अपने परिवार एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास करें। इस मौके पर तंबाकू नियंत्रण विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को शर्ट भी उपलब्ध कराया गया।