“सील अस्पताल खोलने पर भाजपा का झामुमो पर बड़ा हमला”
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि झामुमो के लोग खुद को कानुन संविधान से ऊपर समझने लगे हैं सत्ता के अहंकार में चूर पुर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा में प्रशासन द्वारा सील किया हुआ अस्पताल को जबरन खोलकर झामुमो के गुंडाराज को जगजाहिर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यही काम अगर कोई अन्य व्यक्ति किया होता तो प्रशासन कठोर कारवाई कर देता लेकिन सत्तासीन पार्टी के पुर्व मंत्री के इस कारनामे के आगे शासन प्रशासन नतमस्तक दिख रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो का चाल चरित्र जनता देख समझ रही है किस तरह से झामुमो का गुंडाराज देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा कि जब झामुमो से जब प्रशासन सुरक्षित नहीं है तो जनता खुद को सुरक्षित कैसे मान सकता है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन ने जांच कर कारवाई किया था तो फिर पुर्व मंत्री उसे खुद से कैसे तोड़ सकते हैं यह अत्यंत ही गंभीर मामला है झामुमो के इस गुंडागर्दी से भारतीय कानून संविधान का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि झामुमो के गुंडाराज माफिया राज से शासन प्रशासन से लेकर आम जनता तक त्राहि-त्राहि कर रही है उन्होंने हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार का गुंडाराज का स्तर इतना बढ़ा है कि कानून संविधान का अपमान करने में खुद झामुमो के पुर्व मंत्री अपनी भुमिका निभा रहे हैं प्रशासन सत्ता के दबाव में कुछ नहीं कर पाया है आखिर इतना होने के बाद प्रशासन मौन क्यों है।

