“पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में हुई थी हत्या”

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्,या कांङ मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, रेकी कर की गयी थी हत्,या, जमीन विवाद को लेकर हुई थी हत्या

गिरिडीह. बीते 21 फरवरी को डुमरी में हुई पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो के निर्मम हत्,या कांङ मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें डुमरी थाना क्षेत्र के हेठटोला निवासी रेवतलाल महतो और प्रदीप कुमार शामिल है. उक्त आशय की जानकारी डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर दी. बताया गया कि बीते 21 फरवरी को पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डुमरी निवासी राकेश महतो का अधजला श,व झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवालि) के समीप खांकीकला जंगल से पुलिस बरामद किया गया था. घटना के बाद गिरिडीह के एसपी डा. बिमल कुमार के द्वारा एक एसआईटी का गठन किया गया था जो लगातार मामले के उद्भेदन करने में जुटी हुई थी. अनुसंधान के द्वारा यह बातें सामने आयी कि राकेश महतो के द्वारा जीटी रोङ बन रहे मकान के बगल में कुछ विवादित जमीन था और उसी जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था. इसी जमीन विवाद को खत्म करने के लिए रेवत लाल महतो और प्रदीप कुमार ने मिलकर राकेश महतो के हत्,या करने की योजना बनाई और फिर पूरी प्लानिंग कर के राकेश महतो की हत्,या की घटना को अंजाम दिया गया.

बता दें कि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो 20 फरवरी की सुबह अपने घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. जब घर वह घर नहीं लौटे तब परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद 21 फरवरी की सुबह उनका अधजला श,व मिला झारखंड कॉलेज डुमरी के पास रोड के किनारे मिला था. इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने डुमरी मुख सड़क को जाम कर विरोध-प्रदर्शन भी किया था. जिसके बाद गिरिडीह के एसपी डा. बिमल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर एफएसएल , डॉग स्क्वाड की टीम के साथ तकनीकी टीम से हर एक एंगल की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया था.