“बेतला नेशनल पार्क में नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव, वन्यजीव संरक्षण पर जोर”
बरवाडीह बेतला में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला नेशनल पार्क में हाल ही में आयोजित नेचर ऑफ मीडिया कॉन्क्लेव कार्यशाला को लोगों ने एक महत्वपूर्ण पहल बताया है। इस कार्यक्रम का आयोजन पलामू टाइगर रिजर्व और वर्ल्ड वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

