पर्यावरणविद की ओर से आयोजित मेला एवं भक्ति जागरण का शुभारंभ जिला पार्षद व मुखिया ने किया

0
d82a32ca-64a8-4d9f-8836-7e136613d603

-पर्यावरणविद की ओर से आयोजित मेला एवं भक्ति जागरण का शुभारंभ जिला पार्षद व मुखिया ने किया

प्रदूषण रूपी रावण का पुतला दहन कर अपने अंदर के रावण को जलाने की है जरूरत: कौशल, अमित, पूनम, नगीना

– छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार के कौशल नगर अकेला मैदान में 50 फिट का बनाया गया था रावण का पुतला

– पर्यावरणविद कौशल किशोर अपनी निजी खर्चे पर 1995 से करते आ रहे हैं रावण का पुतला दहन

पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल, धर्मपत्नी पूनम जायसवाल और पुत्र सह जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने नवरात्र के समापन पर डाली बाजार के कौशल नगर स्थित अकेलवा मैदान में आयोजित मेला व भक्ति जागरण का शुभारंभ फीता काटकर किया। कार्यक्रम में जिला पार्षद व मुखिया ने क्षेत्र के सम्मानित लोगों को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिला पार्षद ने अपने क्षेत्र में 27 अक्टूबर को करीब तीन करोड़ की लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1995 से इस मैदान में मेरे पिता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल के द्वारा मेला व रावण का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। पर्यावरणविद कौशल ने कहा कि रावण का पुतला दहन के बाद लोगों को अपने अंदर की रावण रूपी अहंकार को जलाने की जरूरत है तभी हम समाज में एकरूपता और शांति सौहार्द का वातावरण कायम कर सकते हैं। उन्होने कहा कि आज भी रावण जैसे लोग समाज को तोड़ने और अशांति फैलाने के लिए खुल्लेआम घूम रहे है। जिसे हमें पहचानने की जरूरत है। कार्यक्रम में लोक कलाकार शिव कुमार चौधरी, शिशिर शुक्ला व चांदनी सिंह ने अपनी सुर और कला का जलवा बिखेर एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में महेजर यादव, जायसवाल टिंबर के प्रो अरुण कुमार जायसवाल, पं स शहाबुद्दीन अंसारी, अल्पना देवी, गीता देवी,उप मुखिया नगीना खातून ने लोगों को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए वर्षों से कौशल नगर में पर्यावरणविद कौशल किशोर के द्वारा निजी खर्चे पर लगाया जा रहे मेला व भक्ति जागरण की सराहना की।

इस अवसर पर
दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राम जी प्रसाद सचिव श्रवण जायसवाल, कोसा अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद , संरक्षक रामजन्म यादव
कौशल नगर में मेला व संस्कृत भक्ति जागरण कमेटी के अध्यक्ष पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी, सचिव जुबेर अंसारी, कोषाध्यक्ष बाबूराम उपाध्यक्ष गुलाम गौस,संरक्षक, सूचित जायसवाल,राम लालू प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, धीरज जायसवाल,

प्रमुख लोगों में संजय यादव, मनोज यादव ,देवराज विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा,कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल, सुमित जायसवाल, रॉकी कुमार, अमन कुमार, मनोज विश्वकर्मा,श्याम नारायण सिंह , ईश्वर यादव,रामजन्म यादव, दीनानाथ प्रसाद, डॉक्टर महेंद्र राम, विनोद यादव, धर्मदेव यादव, शिवनाथ राम, अवधेश राम, विनोद राम, कैलाश यादव,बिजय सिंह, विशु देव सिंह, श्यामदेव पासवान, नरेश भुईयां मुन्तजिर अनसारी समेत हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम ने कौशल नगर के मेला में मनोरंजन के लिए आए थे

असामाजिक तत्वों ने कार्यक्रम में मचाया उत्पात, नहीं माफ् करेगी जनता: जिला पार्षद

जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल व मुखिया पूनम जायसवाल की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता से वहां के कुछ लोग घबरा गये हैं। यही कारण है कि कार्यक्रम के दौरान वहां के कुछ असामाजिक तत्व शराब की नशे में आकर तोड़फोड़ कर अपनी मंशा को उजागर कर दिया है। जिला पार्षद ने कहा कि यहां की जनता यह सब कुछ जानती है जिसका जबाब समय आने पर देगी। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो मेरी लोकप्रियता व क्षेत्र में बढ़ते जनाधार से घबरा गए हैं उन्हें यह कार्यक्रम रास नहीं आ रहा है इसी कारण कार्यक्रम के बीच में आकर अशांति फैलाने की नापाक कोशिश किया लेकिन यहां के लोगों ने संयम से काम लेते हुए उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। जिला पार्षद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वैसे लोग अगर अपनी हरकत से बाज नहीं आते तो समय पर उन्हें मुहतोड़ जबाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *