“छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में कांग्रेसी नेता के दामाद की मौत, क्षेत्र में शोक”

बरवाडीह स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह के करीबी बरवाडीह के कांग्रेसी नेता अनिल सिंह के छोटे दामाद की छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे के बाद मौत हो गई। बताया जाता है कि करीब चार दिन पूर्व हुए एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई।इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और धैर्य रखने की बात कही।