गिरिडीह के सिकदारडीह पंचायत के मुख्य प्रतिनिधि मेहताब मुखिया के द्वारा पवित्र रमज़ान के अवसर पर दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचायत के बड़ी संख्या में लोग, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
इफ्तार के दौरान सभी लोगों ने मिलकर रोजा खोला और आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पंचायत की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की।
इस अवसर पर मेहताब मुखिया ने कहा कि रमज़ान का महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और लोगों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने का काम करते हैं।
इफ्तार कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।

