जसपुर वन की सेविका बनी रिंकी कुमारी,,ग्रामीणों ने जोरदार किया स्वागत
जसपुर वन की सेविका बनी रिंकी कुमारी,,ग्रामीणों ने जोरदार किया स्वागत।
मनातू (पलामू )राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जसपुर कैंपस के परिसर में आमसभा का आयोजन क़र सेविका के रूप में रिंकी कुमारी को चयन किया गया।आम सभा में मनातू प्रखंड के बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर लीलावती कुमारी, मंझौली पंचायत की मुखिया किरण देवी,मनातू प्रखंड के विसूत्री अध्यक्ष उमेश प्रसाद साहू,सहित सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण उपस्थित थे।सुपरवाइजर लीलावती कुमारी ने कहा की जसपुर वन आंगनवाड़ी केंद्र में सर्वे रजिस्टर के अनुसार पोषक क्षेत्र निर्धारित हैं।जो पूरब में मोहर यादव,पश्चिम में विनोद लोहरा,उत्तर में सर्वजीत यादव,और दक्षिण में रघुनी यादव शामिल हैं।इसमें कुल चौहद्दी मिलाकर अनुसूचित जनजाति की संख्या 106 अनुसूचित जाती 174 और ओबीसी वन का 35 ओबीसी 2 का 382 हैं।कुल जनसख्या 697 हैं।इसलिए ओबीसी जाती बहुलता ज्यादा था।आम सभा में सेविका चयन के लिए तीन अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया गया था।जिसमें पहला आवेदन रिंकी कुमारी पति धर्मेंद्र यादव,जिसका शैक्षणिक योग्यता बीए हैं।मैट्रिक में मेरिट अंक 11 इंटर में 7 और स्नातक में 4 कुल अंक 22 था।दूसरी अभ्यर्थी सोनी कुमारी पति जितेंद्र रजक के द्वारा आवासीय प्रमाण पत्र का जिक्र नहीं किया गया था।और बहूलता क्षेत्र से बाहर था।और अनुसूचित जाती के वर्ग से थे।इसलिए सोनी कुमारी के आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया।और तीसरी अभ्यर्थी पिंकी कुमारी पति स्व,भोला प्रसाद जसपुर वन की बहू नहीं थी।ग्रामीणों के अनुसार घंघरी की बहू थी।और पोषक क्षेत्र से बाहर थी।और पिंकी कुमारी का निवास प्रमाण पत्र मनातू का लगाया गया था।इसलिए पिंकी कुमारी का भी आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।आपको बता दें की सेविका रिंकी कुमारी का चयन शांति पूर्ण महौल में सम्पन्न हुआ।

