नावाडीह गांव में एक युवती का शव कुएं से नौडीहा पुलिस ने बरामद किया
नावाडीह गांव में एक युवती का शव कुएं से नौडीहा पुलिस ने बरामद किया।
प्रेम प्रसंग में की गई है आस्था की हत्या परिजन का आरोप।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार _पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के नावाडिह गांव में एक युवती का शव नौडीहा पुलिस ने कुएं से बरामद युवती की पहचान उमेश राम की 19 वर्षीय पुत्री आस्था कुमारी के रूप में पहचान की गई है यह घटना बुधवार की दोपहर बारह बजे की बताई जा रही है परिजनों के अनुसार आस्था कुमारी की शादी आगामी 19 अप्रैल को तय थी और उसकी उसकी तैयारी भी घर में चल रही थी आस्था कुमारी के परिजनों ने बताया कि आस्था घर से बाहर गई थी इसी दौरान अचानक कुएं में कुछ गिरने की आवाज आई आस्था की छोटी बहन जब कुएं के पास पहुंची तो देखा कि वह कुएं में गिरी हुई है इसके बाद शोर मचाई पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उस कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी परिजनों के अनुसार आस्था की किसी युवक से बातचीत एवं प्रेम प्रसंग चलता था मोबाइल में उसे धमकी भरा मैसेज भी मिला था घटना के बाद एक युवक को वहां से भागते हुए देखे जाने की भी बात कही जा रही है हालांकि शादी को लेकर आस्था ने कभी भी किसी प्रकार की नाराजगी नहीं जताई थी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौडीहा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण का स्पष्ट पता चल सकता है।


