अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीसी करम टोली में कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीसी करम टोली में कार्यक्रम का आयोजन

गुमला – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को सीसी करमटोली पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत परमबीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई।प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं अब स्वरोजगार से जुड़कर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी भूमिका को और मजबूत करें। परिवार मे एक महिला शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा पूरा परिवार शिक्षित होगा तो समाज और देश शिक्षित होगा।साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।मौके पर अनिमा खलखो,बीपीएम दिलसाद हुसैन,मुखिया फुलमाईत देवी,सीसी धनेश्वर उराँव,सीसी अध्यक्ष एलिजावेद पन्ना सचिव नीली खलखो, जूस्टीन तिग्गा, कान्ता तिर्की सहित कई लोग मौजूद थे।