अरका नदी में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
अरका नदी में डूबने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
गुमला: गुमला जिले के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत अरका महुआ टोली गांव में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी रुसवा उरांव (60 वर्ष) की अरका नदी में डूबने से मौत हो गई।
मृतक के भतीजे रोहित उरांव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे रुसवा उरांव अरका नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। नदी के पास मवेशी चरा रहे बच्चों ने उन्हें पानी में डूबते देखा और तुरंत गांव के लोगों व परिजनों को इसकी जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुसो थाना पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद बुधवार शाम करीब 6 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां उसे शीतगृह में रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया जाएगा।

