केतार में युवक की संदिग्ध हृदयाघात से मौत, गांव में शोक की लहर
केतार में युवक की संदिग्ध हृदयाघात से मौत, गांव में शोक की लहर
केतार से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। केतार निवासी पिंटू विश्वकर्मा पिता–मिश्री विश्वकर्माउम्र लगभग 30 वर्ष, का बीती रात अचानक निधन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जाता है कि पिंटू विश्वकर्मा मंगलवार रात करीब 12 बजे तक अपने पड़ोसी मित्र के तिलक समारोह में शामिल थे। कार्यक्रम से लौटने के बाद वे घर आकर सो गए। बुधवार सुबह जब उनकी बेटियां उन्हें जगाने गईं तो देखा कि वे अचेत अवस्था में पड़े हैं और उनकी सांसें थम चुकी थीं।
घबराए परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) से होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है। पिंटू विश्वकर्मा अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सबसे मार्मिक दृश्य उस समय देखने को मिला जब उनकी छोटी-छोटी बेटियां रोते-बिलखते अपने पिता को जगाने की कोशिश कर रही थीं और बार-बार कह रही थीं, “पापा, एक बार उठ जाइए ना…”। बेटियों की यह पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
पिंटू विश्वकर्मा का अंतिम संस्कार केतार स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम

