मेराल प्रखंड के पंचायती राज कोऑर्डिनेटर ने निजी कारणों का हवाला देकर दिया इस्तीफा
मेराल प्रखंड के पंचायती राज कोऑर्डिनेटर ने निजी कारणों का हवाला देकर दिया इस्तीफा
मेराल प्रखंड कार्यालय में पंचायती राज विभाग में प्रखंड समन्वयक के पद पर कार्यरत रश्मि लकड़ा ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित त्याग पत्र आवेदन दिया । दिए त्यागपत्र का प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल को भी दिया है। जानकारी के अनुसार यह कदम उनके द्वारा स्वैच्छिक रूप से लिया गया है। जानकारी के अनुसार उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो सकता है। विदित हो कि रश्मि लकड़ा पंचायती राज विभाग में मेराल प्रखंड कोऑर्डिनेटर के रूप में लगभग 7 वर्षों से ऊपर कार्यरत थी।

