चिनिया प्रखंड में विधिक जागरूकता शिविर, मध्यस्थता से विवाद निपटाने की दी गई जानकारी

गढ़वा :–राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा के द्वारा संचालित राष्ट्र के लिए मध्यस्थता कार्यक्रम के तत्वाधान मे आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज प्रसाद एवम सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चार सदस्यों की पीएलवी की टीम के द्वारा चिनिया प्रखंड परिसर में जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा चलाए जा रहे मध्यस्थता 2.0 कार्यक्रम के तहत पुराने सुलहनीय वाद जैसे भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, बिजली विभाग के मामले, लोन से संबंधित मामले, सड़क दुर्घटना के विषय जो लंबित हैं उनको मध्यस्थता के माध्यम से निपटारा करवाना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने लोगो को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स्थापना गठन एवम उद्देश्य के बारे में जानकारी दी और हर माह में लगने वाले लोक अदालत और तीन महीनों में लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी।
पीएलवी मदनदीप यादव ने लोगो को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया और सजा के प्रावधानों की जानकारी दी। पीएलवी रामप्रताप सिंह ने भी लोगों को राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पीएलवी दिलीप सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, मदनदीप यादव, रामप्रताप सिंह और दिलीप सिंह उपस्थित थे।