15मार्च कों रांची मे क्षत्रिय समागम का विराट सम्मेलन का होगा आयोजन :प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह
15मार्च कों रांची मे क्षत्रिय समागम का विराट सम्मेलन का होगा आयोजन :प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह !
पाटन (पलामू ): अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 15 मार्च को रांची के हरमू में पुरानी विधानसभा के मैदान में क्षत्रिय गौरव एकता मंच के द्वारा क्षत्रिय समागम का विराट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इस समागम में झारखंड प्रदेश के सभी जिले से क्षत्रिय परिवार उपस्थित होंगे समागम में 35 से 40 हजार क्षत्रिय परिवार जुटेंगे सम्मेलन में जिसका अनुमान है मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह जी सांसद सुश्री लवली आनंद जी पूर्व सांसद श्री सुनील सिंह जी पूर्व MLC कार्यक्रम संयोजक श्री प्रवीण सिंह जी एवं क्षत्रिय समाज से आनेवाले ऐसे कई सांसद पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक वर्तमान विधायक एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी आप सभी झारखंड प्रदेश के क्षत्रिय परिवार से आग्रह है कि आप सभी इस विराट सम्मेलन में शामिल होकर राजपूत एकता का परिचय दे और कार्यक्रम को सफल बनाएं आप सभी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं कार्यक्रम सभी क्षत्रिय परिवार का है आपका है आप आवश्य सम्मिलित होकर गौरव बढ़ाएं!

