अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर प्रमिला मेहरा एवं महिला पार्षदों का भव्य अभिनंदन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर प्रमिला मेहरा एवं महिला पार्षदों का भव्य अभिनंदन
गिरिडीह, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति एवं महिला चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निखर होटल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा एवं नगर निगम की महिला पार्षदों का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजकों द्वारा महापौर प्रमिला मेहरा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला पार्षदों को भी सम्मानित करते हुए उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई।
अपने संबोधन में महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा ने कहा कि महिलाओं की शक्ति और सहयोग से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, लायंस क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी बढ़ती भूमिका तथा नेतृत्व क्षमता पर भी विचार व्यक्त किए गए।
अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में अयोजनकर्ता शालिनी बैसखियार एवम लायन अनीता गुप्ता के साथ सोना प्रकाश मीना गुप्ता नीलम भदानी, रश्मी भदानी, कंचन देवी, रूबी गुप्ता, संगीता बैसखियार, मोनिका कुमारी, सरिता बरनवाल, सीमा देवी, तनुजा सहाय, आदि मुख रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रिया ने किया।

