महिला दिवस पर जिला परिषद रंजनी शर्मा ने महिलाओं को किया सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भवनाथपुर जिला परिषद रंजनी शर्मा ने विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के बदले माला पहनकर अंग वस्त्र देकर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया 🙏🙏
सम्मानित होने वाले महिलाओं ने जिला परिषद रंजनी शर्मा के द्वारा मनोबल बढ़ाने के लिए सराहना करते हुए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
भवनाथपुर, गढ़वा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भवनाथपुर जिला परिषद रंजनी शर्मा ने विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के बदले माला पहनकर अंग वस्त्र देकर गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भवनाथपुर प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका को पहचान मिलना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता है।
रंजनी शर्मा ने नौ पंचायतों से आई महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, जिनमें ए एनएम अंचला कुमारी, गुलाब खालको, संगीता देवी, रीना देवी, पूनम देवी, ललिता देवी, सुषमा देवी, साजदा खातून, कमला कुंवर, वेलसो देवी, रिंकी देवी, कौशल्या देवी, इंदु देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।
सम्मान पाने वाली महिलाओं ने सराहना किया कि यह सम्मान देकर जिला परिषद के द्वारा हम लोगों को मनोबल को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने और बेहतर करने का संकल्प लेती हैं।
कार्यक्रम का संचालन एल सी आर पी रेखा कुमारी और सी एल एफ मैंनेजर रजन्ति कच्छप ने किया। इस मौके पर अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। 🙏🙏

