दो बाइक में सीधी टक्कर एक की मौत 4घायल

0
85513a64-da8c-4a7c-b845-09f2cf8cc527

दो बाइक में सीधी टक्कर एक की मौत 4घायल

 

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मूंदरिया में सड़क दुर्घटना में 2 बाइक में हुई सीधी टक्कर जिसमे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गया और 4 गंभीर रूप से घायल।

मृत व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जैतुखाड़ निवासी स्वo रंजित पासवान उर्फ राजू पासवान के 28वर्षीय पुत्र सोनू पासवान के रूप में हुई ।
वहीं सोनू पासवान के साथ एक अपना भाई टिंकू पासवान और गांव के हीं अमित पासवान पिता सुकन पासवान भी घायल हो गया।

वहीं दूसरे तरफ घायल व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा निवासी कलीम अंसारी के पुत्र इमरोज अंसारी एवं अनूप प्रजपति पिता स्वo राजकुमार प्रजापति के रूप में हुई।

इस घटना के वक्त पांकी विधायक उसी रास्ते से गुजर रहे थे।
उन्होंने तुरंत सभी को एमएमसीएच मेदीनीनगर लेकर पहुंचे।
जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अमित पासवान वा टिंकू पासवान को बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मौके पर पांकी विधायक ने आर्थिक सहयोग कर घायलों को ईलाज के लिए रिम्स भेजा।
मौके पर विधायक ने एमएमसीएच के लचर बेवास्था पे नाराजगी जताई।

वहीं घटना के बारे में विधायक व स्थानिये ग्रामिणो ने बताया की तेज रफ्तार के कारण ये घटना घटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *