गढ़वा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पूरे विश्व में महिलाओं के मान सम्मान, अधिकार और समाज के प्रति उनके योगदान एवं उपलब्धियो के लिए हर वर्ष आज ही के दीन मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 8- 3- 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री मनोज प्रसाद सर एवम सचिव महोदया श्रीमती निभा रंजना लकड़ा मैडम के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तीन सदस्यों की पीएलवी की टीम के द्वारा गढ़वा प्रखंड के झलुआ स्थित मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र पर महिला दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 (8 मार्च) की मुख्य थीम ‘ गिव टू गेन ‘ (दान से लाभ/देकर प्राप्त करें) है, जो सहयोग, संसाधनों के आदान-प्रदान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर देती है। इसके साथ ही, इस वर्ष का अभियान सभी महिलाओं के लिए अधिकार, न्याय, कार्रवाई पर भी केंद्रित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी साथ ही उन्होंने बताया की महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में काम करने के दौरान कौन से कानूनी अधिकार प्राप्त है जिससे उनका शोषण न हो सके। पीएलवी तृप्ता भानु ने महिलाओं को समाज में विभिन्न कुरीतियों और महिलाओं के कम साक्षरता दर के प्रति जागरूकता लाने के लिए संबोधित किया । कार्यक्रम के दौरान ट्रेनर प्रतिमा कुमारी, सेंटर मैनेजर रागिनी कुमारी, रूपलता कुमारी ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, जितेन्द्र कुमार और तृप्ता भानु शामिल थे।

