अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में हुआ गरिमामय कार्यक्रम
आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्राओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. संयुक्ता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस कार्यक्रम का संचालन तथा एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अनीता तूफानी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के प्रति समाज को जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापिकाएँ एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. कविता कुमारी, प्रो एसएन राय, प्रो. आभा मुखर्जी तथा राकेश पाल प्रमुख रूप से शामिल थे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज के समय में महिलाओं का हर क्षेत्र में आगे बढ़ना समाज की प्रगति का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के महत्व तथा समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी चर्चा की गई। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और महिलाओं के अधिकार तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।
अन्त में सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और सशक्तिकरण के लिए निरन्तर प्रयास करते रहेंगे। इस प्रकार यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

