चार दिनों से 15 साल का सुमित लापता , खोज – बिन में जुटे थाना प्रशासन, तथा परिजन
चार दिनों से 15 साल का सुमित लापता , खोज – बिन में जुटे थाना प्रशासन, तथा परिजन ।
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सुग्गी आरका गांव निवासी संदीप पांडे उर्फ कंकर पांडे के 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पांडे चार दिन पहले से लापता है जबकि इसकी सूचना लिखित आवेदन के रूप में तरहसी थाना को परिजनों ने दे दी है तथा गुहार लगाया है कि मेरे बच्चे की खोजबीन में थाना प्रशासन मदद करें ।
इधर मीडिया से बातचीत के दौरान तरह से थाना प्रभारी आनंद राम ने बतलाया कि 15 वर्षीय सुमित कुमार के लापता होने की खबर हमें प्राप्त हुई है तथा लिखित आवेदन भीजिसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर ली गई है जो कि खोजबीन के लिए हम लोग काफी प्रयास कर रहे हैं जैसे ही पता चलेगावैसे ही परिजनों को सौंप दिया जाएगा

